खसरे की चपेट में मध्यप्रदेश: बालाघाट से भिंड-शिवपुरी तक बढ़े मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; मध्यप्रदेश सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

भोपाल: मध्य प्रदेश में खसरे का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। राज्य के बालाघाट जिले में खसरा, मलेरिया और कुपोषण के जानलेवा संयुक्त प्रकोप के कारण 26 मासूम बच्चों की अकाल मौत हो गई है। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं, जहां पिछले पूरे वर्ष में खसरे के कुल 1,800 मरीज दर्ज किए गए थे, वहीं इस वर्ष शुरुआती आठ महीनों में ही संक्रमितों का आंकड़ा 1,450 के पार पहुंच चुका है। यदि संक्रमण की यही रफ्तार कायम रही, तो वर्ष के अंत तक राज्य में कुल मरीजों की संख्या 2,500 तक पहुंच सकती है।

प्रदेश भर में खसरे के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बालाघाट में जुलाई और अगस्त के बीच 40 से अधिक संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, राज्य में सर्वाधिक 125 मामले भिंड जिले से सामने आए हैं। इसके अलावा शिवपुरी और ग्वालियर जिलों में भी लगभग 90-90 रोगी चिह्नित किए गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि खसरे के सबसे अधिक मामले आमतौर पर गर्मी के मौसम में आते हैं, जिसके बाद सितंबर महीने से संक्रमण का दूसरा दौर शुरू होता है। हालांकि गर्मी के मुकाबले दूसरे दौर की तीव्रता थोड़ी कम रहती है। इस बीमारी के प्रति आम जनता को सतर्क और जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 16 मार्च को ‘राष्ट्रीय खसरा दिवस’ मनाया जाता है।

पूर्व राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला के अनुसार, खसरे के प्रसार में एक खास तरह का पैटर्न देखा जाता है। उन्होंने बताया कि आम की बौर (मंजर) आने के चक्र की तरह खसरे का संक्रमण भी हर चौथे वर्ष तेज होता है। हालांकि आम की बौर और खसरे का आपस में कोई सीधा वैज्ञानिक संबंध नहीं है, लेकिन दोनों का समय लगभग साथ-साथ चलता आ रहा है। इससे पहले वर्ष 2022 में खसरे के मामले अचानक बढ़े थे और अब ठीक चार साल बाद 2026 में भी यह रुझान दोहराया जा रहा है।

  • madhya-pradesh-measles-cases-rise-1450-patients-health-department-alert
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना