राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम मादक पदार्थ के साथ रवि जोगी गिरफ्तार; 10.55 लाख का मशरूका जब्त

सार

कुलदीप शर्मा|शिवपुरी। शहर को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान के झालावाड़ जिले से शिवपुरी आए रवि जोगी को 38.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी स्मैक बेचने की कथित मंशा से शिवपुरी आया था। बरामद स्मैक की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने स्मैक के अलावा करीब 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल और एमआई कंपनी का मोबाइल फोन समेत कुल 10.55 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विस्तार

शिवपुरी शहर में मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ जिले का रहने वाला 32 वर्षीय रवि जोगी स्मैक लेकर शिवपुरी पहुंचा था। पुलिस ने उसे सिंहनिवास पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक 1 सितंबर 2026 को सिंहनिवास पुल के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गुना की ओर से बिना नंबर की काले रंग की डीलक्स मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक ने मोटरसाइकिल पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम रवि जोगी पुत्र रमेशचंद्र जोगी, उम्र 32 वर्ष, निवासी घाटौली, थाना घाटौली, तहसील इकलेरा, जिला झालावाड़, राजस्थान बताया। पुलिस के अनुसार उसके पास काले-भूरे रंग का कमरबंद बैग था। तलाशी लेने पर बैग के अंदर पारदर्शी पन्नी में 38.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मैक के अलावा करीब 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल और एमआई कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया। पुलिस के अनुसार जब्त किए गए कुल मशरूके की कीमत करीब 10 लाख 55 हजार रुपये है।

मामले में कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 675/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब उससे बरामद स्मैक के स्रोत और इसकी सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पहले से दो मामलों में था वांछित

पुलिस के अनुसार रवि जोगी कोतवाली थाने में दर्ज दो अन्य मामलों में भी वांछित था। इनमें अपराध क्रमांक 670/26 और 673/26, दोनों में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने इन दोनों मामलों में भी उसकी गिरफ्तारी की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल तीन मामले दर्ज हैं।

तीन दिन में 72.35 ग्राम स्मैक जब्त

कोतवाली पुलिस के अनुसार पिछले तीन दिनों से मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान अलग-अलग आरोपियों से कुल 72.35 ग्राम स्मैक, जिसकी कीमत करीब 17 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है, बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान एक बोलेरो और दो मोटरसाइकिल सहित कुल तीन वाहन तथा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे, उपनिरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह राजावत, उपनिरीक्षक सुमित शर्मा, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र परिहार, नरेश दुबे, दिनेश सिंह, महाराज सिंह तथा आरक्षक राहुल रजक, विजय निगम और महेन्द्र तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – मैहर नगरपालिका के कायाकल्प कार्यों पर भ्रष्टाचार के आरोप, एक बारिश में सड़कें खराब होने का दावा; विशेष टीम करेगी जांच

 
  • shivpuri-smack-smuggler-ravi-jogi-arrested-38-50-gram-smack-seized
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना