मैहर में क्षतिग्रस्त सेतु पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद करने के दिए निर्देश

सार

देवेश शर्मा|मैहर। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने गुरुवार दोपहर मैहर तहसील के ग्राम बुढेरूआ-जरियारी मार्ग पर क्षतिग्रस्त सेतु का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर सुरक्षा के मद्देनजर क्षतिग्रस्त पुल से आवागमन नहीं करने की अपील की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सेतु पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद करने, परिवर्तित मार्ग का रखरखाव सुनिश्चित करने और सेतु की स्थिति की जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

विस्तार

मैहर तहसील के बुढेरूआ-जरियारी मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त सेतु को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से कदम उठाए हैं। गुरुवार दोपहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और सेतु की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों से चर्चा की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि क्षतिग्रस्त सेतु वाले मार्ग से आवागमन न करें, क्योंकि इससे दुर्घटना का खतरा हो सकता है। नागरिकों से आवागमन के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित परिवर्तित मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को परिवर्तित मार्ग पर आवश्यक रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों और अन्य वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी न हो। साथ ही क्षतिग्रस्त सेतु पर तत्काल आवश्यक बैरिकेडिंग कर आवागमन पूरी तरह बंद कराने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने सेतु की स्थिति का निरीक्षण करने के बाद मामले की तकनीकी जांच के लिए जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सेतु की स्थिति और क्षति के कारणों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई है कि जब तक सेतु की स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए क्षतिग्रस्त मार्ग का इस्तेमाल न करें और परिवर्तित मार्ग से ही आवागमन करें।

ये भी पढ़े – मध्य प्रदेश में नर्मदा के पानी के पूरे इस्तेमाल की तैयारी, 47 साल बाद भी करीब 10 MAF ही उपयोग; 2031 तक हर बूंद खेतों तक पहुंचाने का लक्ष्य

  • maihar-budherua-jariyari-damaged-bridge-collector-inspection-traffic-diverted
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना