‘हनुमान अंश’ के बुंदेली गायक सुनील लोधी को राज्य सरकार देगी प्रोत्साहन, CM मोहन यादव ने किया सम्मान

सार

आदि मिश्रा|मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सागर जिले के युवा बुंदेली गायक सुनील लोधी ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में मुलाकात की। जन्म से दृष्टिबाधित सुनील लोधी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लिए बुंदेली गीत गाया है, जो लोकप्रिय हो रहा है। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने की बात कही। उन्होंने सुनील को एक लाख रुपये की सम्मान निधि देने, संगीत की औपचारिक शिक्षा में सहयोग करने और आंखों की रोशनी के उपचार के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की बात भी कही।

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में सागर जिले के युवा बुंदेली गायक सुनील लोधी ने मुलाकात की। जन्म से दृष्टिबाधित सुनील लोधी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लिए बुंदेली भाषा में गीत गाया है। फिल्म का यह गीत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और सुनील की गायकी को भी लोगों की सराहना मिल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुनील लोधी को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कलाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सुनील लोधी और उनके माता-पिता का सम्मान भी किया। उन्होंने सुनील को एक लाख रुपये की सम्मान निधि प्रदान करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उनकी आंखों की रोशनी के उपचार के लिए भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही।

डॉ. यादव ने कहा कि सुनील लोधी की बचपन से ही गायन में रुचि रही है। उनकी प्रतिभा को और निखारने के लिए उन्हें संगीत विद्यालय से औपचारिक संगीत पाठ्यक्रम पूरा करने में भी सहयोग दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में टैलेंट सर्च जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से ऐसे प्रतिभाशाली और उदीयमान कलाकारों को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सुनील लोधी ने अपनी गायकी का भी प्रदर्शन किया। उन्होंने तंबूरा बजाते हुए फिल्म ‘हनुमान अंश’ का लोकप्रिय बुंदेली गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’ सुनाया। सुनील की प्रस्तुति को मुख्यमंत्री ने रुचि के साथ सुना।

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आग्रह पर सुनील लोधी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से जुड़ा भजन ‘जन्म लए रघुराई, ब्रज में बज रही बधाई’ भी गाकर सुनाया। मुलाकात के दौरान सुनील की गायन प्रतिभा और उनकी उपलब्धि को लेकर मुख्यमंत्री ने उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सुनील लोधी के पिता महेंद्र सिंह लोधी और माता श्रीमती भाग बाई के अलावा संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी, बुंदेली टीवी चैनल के सचिन चौधरी और सुनील लोधी के मित्रगण मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की ओर से मिले प्रोत्साहन से सुनील के संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने की उम्मीदें मजबूत हुई हैं।

ये भी पढ़े  – जन्माष्टमी पर खास खबर: MP में श्रीकृष्ण की 3 पटरानियों का कनेक्शन, रुक्मिणी से जाम्बवती तक इन जगहों से जुड़ी हैं कथाएं

 
  • sunil-lodhi-hanuman-ansh-bundeli-singer-cm-mohan-yadav-support
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना