चित्रकूट बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए डबरा से बढ़े मदद के हाथ, 9 सितंबर की रात राहत दल होगा रवाना

सार

भरत रावत|डबरा। चित्रकूट धाम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए डबरा में विशेष राहत अभियान शुरू किया जा रहा है। समाजसेवियों, व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं से स्वेच्छा से खाद्य सामग्री एवं आर्थिक सहयोग जुटाया जाएगा। प्रत्येक जरूरतमंद परिवार के लिए राहत किट तैयार की जाएगी, जिसमें आटा, चावल, दाल, तेल, शक्कर, चायपत्ती, मसाले, सेनेटरी पैड और आवश्यक दवाइयां शामिल होंगी। राहत दल 9 सितंबर की रात चित्रकूट के लिए रवाना होगा और 10 सितंबर की सुबह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा।

विस्तार

डबरा। चित्रकूट धाम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए डबरा से राहत के हाथ आगे बढ़े हैं। संकट की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों तक जरूरी खाद्य सामग्री और आर्थिक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवियों और दानदाताओं ने विशेष राहत अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

अभियान के तहत 7 और 8 सितंबर को शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, श्रद्धालुओं और समाजसेवियों से संपर्क कर स्वेच्छा से खाद्य सामग्री और सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी। इसके बाद जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत किट तैयार की जाएगी।

प्रत्येक परिवार के लिए तैयार होने वाली राहत किट में 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, 1 किलो अरहर की दाल, आधा लीटर तेल और 500 ग्राम शक्कर के साथ चायपत्ती और गरम मसाले शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा महिलाओं की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी पैड और आवश्यक दवाइयां भी राहत किट में रखी जाएंगी।

ये भी पढ़े  – जन्माष्टमी पर खास खबर: MP में श्रीकृष्ण की 3 पटरानियों का कनेक्शन, रुक्मिणी से जाम्बवती तक इन जगहों से जुड़ी हैं कथाएं

आयोजकों के अनुसार अब तक करीब 10 से 15 लोगों ने सहयोग राशि देकर इस अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज कराई है। वहीं आम नागरिकों, व्यापारियों और समाजसेवियों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार नकद राशि अथवा खाद्य सामग्री देकर राहत अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है।

राहत सामग्री एकत्रित करने और किट तैयार करने के बाद राहत दल 9 सितंबर की रात डबरा से चित्रकूट के लिए रवाना होगा। टीम 10 सितंबर की सुबह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत किट का वितरण करेगी।

समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद नगर पालिका डबरा संतोष तोमर ने लोगों से इस मानवीय पहल में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सामूहिक प्रयास के जरिए बाढ़ प्रभावित परिवारों तक जरूरी सामान पहुंचाना ही इस अभियान का उद्देश्य है।

डबरा से शुरू किया जा रहा यह राहत अभियान आपदा के समय सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करने की कोशिश है। आयोजकों ने नागरिकों से अपनी इच्छानुसार सहयोग देकर जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने में सहभागी बनने की अपील की है।

  • dabra-relief-campaign-for-chitrakoot-flood-victims-september-2026
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना