देलावाड़ी घाट में तेल से भरा टैंकर पलटा, बाल्टी-डिब्बे लेकर पहुंचे लोग; एक की मौत

सीहोर के देलावाड़ी घाट में खाद्य तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। हादसे में भाऊखेड़ी निवासी आनंद वर्मा की मौत हो गई। टैंकर पलटने की सूचना के बाद लोग बाल्टी-डिब्बे लेकर तेल लेने पहुंच गए।

नफीस खान | सीहोर। जिले के बुधनी क्षेत्र के देलावाड़ी घाट में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इछावर से भोपाल की ओर जा रहा घरेलू खाद्य तेल से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा पलटा। हादसे में टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार एक व्यक्ति अंदर फंस गया। दुर्घटना में भाऊखेड़ी निवासी आनंद वर्मा की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेहटी थाना क्षेत्र की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

खाई में पलटे टैंकर में फंसा था व्यक्ति

घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 के एएसआई ताबिश खान और पायलट कपिल रघुवंशी तत्काल मौके पर पहुंचे। दुर्घटनास्थल पर टैंकर गहरी खाई में पलटा हुआ था और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। टैंकर में सवार व्यक्ति उसके अंदर फंसा हुआ था।

पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति को बाहर निकाला। इसके बाद उसे डायल-112 वाहन से तत्काल शासकीय अस्पताल रेहटी ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। टैंकर में घरेलू खाद्य तेल भरा होने की जानकारी मिलते ही कुछ लोग बाल्टी और डिब्बे लेकर तेल निकालने के लिए मौके पर पहुंच गए। इसके चलते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे के दौरान विकट परिस्थितियों में तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने के लिए स्थानीय लोगों ने डायल-112 टीम के एएसआई ताबिश खान और पायलट कपिल रघुवंशी की सराहना की। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े: Oscars 2027: मराठी फिल्म ‘गोंधल’ बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री, सरकार से मदद की अपील

 
  • delawadi-ghat-oil-tanker-accident-sehore
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना