दो साल से फरार ₹10 हजार का इनामी आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, शिकारपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बुरहानपुर की शिकारपुरा पुलिस ने हत्या के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी आरोपी शरीफउल्ला उर्फ लैला को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हाजी अली क्षेत्र में छिपा था।

राजू सूरसिंह राठौड़ | बुरहानपुर। शिकारपुरा पुलिस को हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब दो साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी शरीफउल्ला उर्फ लैला को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुंबई के हाजी अली दरगाह क्षेत्र के आसपास छिपा हुआ था। साइबर इनपुट और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा।

पुलिस के अनुसार आरोपी पर पुराने विवाद में अंकुश तायड़े पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। उपचार के दौरान अंकुश की 10 दिसंबर 2024 को मौत हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक पुनीत पवार अपने साथी अंकुश तायड़े के साथ घर के बाहर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान शरीफउल्ला उर्फ लैला वहां पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर अंकुश से विवाद करने लगा।

आरोप है कि विरोध करने पर शरीफउल्ला ने धारदार या नुकीली वस्तु से अंकुश के पेट के दाहिने हिस्से में वार किया। गंभीर हालत में उसे शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्यों, साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद ली। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस को आरोपी के मुंबई के हाजी अली क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद शिकारपुरा पुलिस की टीम मुंबई पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। बाद में उसे बुरहानपुर लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे और नगर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक गणेश पाटील, आरक्षक विनोद परिहार, दुर्गेश सोने, ललित चौहान और साइबर सेल की टीम की भूमिका रही।

यह भी पढ़े: Oscars 2027: मराठी फिल्म ‘गोंधल’ बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री, सरकार से मदद की अपील

 
  • burhanpur-murder-accused-arrested-mumbai
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना