टीकमगढ़ पुलिस की वारंटियों पर कार्रवाई, दो स्थाई वारंटी अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार

टीकमगढ़ पुलिस ने फरार और स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो स्थाई वारंटियों को अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया है।

धर्मेंद्र सिंह लोधी | टीकमगढ़। जिले में फरार और स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत टीकमगढ़ पुलिस को सफलता मिली है। थाना देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो स्थाई वारंटियों को अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सूचना तंत्र सक्रिय कर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ा।

ग्वालियर से स्थाई वारंटी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई में स्थाई वारंटी साकेत शर्मा, पिता रमेशचंद्र शर्मा, निवासी लक्कड़ खाना, ग्वालियर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकाने की जानकारी जुटाई। इसके बाद टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय का स्थाई वारंट लंबित था।

यह भी पढ़े: भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

करेली से दमोह के वारंटी को पकड़ा

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने हिम्मत, पिता पूरे विश्वकर्मा, निवासी ग्राम नोहटा, जिला दमोह को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी करेली, जिला नरसिंहपुर में मौजूद था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया था। संभावित ठिकानों की जानकारी मिलने के बाद अलग-अलग टीमों ने दबिश देकर कार्रवाई की।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा और एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में की गई। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।

कार्रवाई में निरीक्षक चंद्रजीत यादव, प्रआर. 51 रामरतन पटसरिया, प्रआर. 183 जुलज परिहार, आरक्षक 294 नीलेश ठाकुर, आरक्षक 299 जितेंद्र, आरक्षक 519 लखन अर्गल, आरक्षक 18 अरबाज अली और आरक्षक 164 ऋषि बाबू राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

टीकमगढ़ पुलिस का स्थाई वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस कार्रवाई में दो वारंटियों को ग्वालियर और नरसिंहपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

 

  • tikamgarh-police-two-permanent-warrant-arrest
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना