राज्यसभा में ‘आप’ साफ़: राघव चड्ढा ने किया ऐलान, 7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी; BJP में होंगे शामिल

दिल्ली/ब्रांडवाणी: आम आदमी पार्टी में आज एक बड़ी राजनीतिक बगावत देखने को मिली। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा,अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया। सांसद राघव चड्ढा के बड़े बयान से AAP के अंदर की हलचल बढ़ गई है और देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं में बड़ी चिंता देखने को मिली है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ऐलान

दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि वो आम आदमी पार्टी को छोड़ रहे हैं। राघव चड्ढा ने कहा है कि वो बीजेपी ज्वॉइन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ AAP के दो-तिहाई सदस्य भी आम आदमी पार्टी से अपना रिश्ता तोड़ रहे हैं। राघव चड्ढा के साथ आप के कुछ अन्य सांसद भी बीजेपी में जा रहे हैं। इसमें अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालिवाल और विक्रम साहनी के नाम सामने आ रहे है। इस प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा संसाद अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भी अपने विचार साझा कर कहा की वे बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।

राघव चड्डा का सीधा संदेश

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा की “हमने यह फैसला किया है कि हम, यानी राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे.”

AAP पार्टी के प्रति ईमानदारी

राघव चड्ढा ने कहा की उन्होंने आम आदमी पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा। अब मैं ऐलान कर रहा हूं कि मैं आम आदमी पार्टी से दूर हो रहा हूं। मैं इस पार्टी का फाउंडिंग मेंबर था। मुझसे ज्यादा इस पार्टी को शायद कोई जानता होगा। अब आम आदमी पुरानी पार्टी नहीं रही. मैंने 1 साल से पार्टी की गतिविधि से दूर था क्योंकि मैं उनके गुनाहों के साथ नहीं था। में उनकी दोस्ती के काबिल नहीं था क्योंकि उनके गलत कामों के साथ नहीं था।

AAP सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल होंगे शामिल

AAP राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा, “मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था ये स्थिति आएगी और ये आ गई। में आज आम आदमी पार्टी से अपने रिश्ते को अलग कर रहा हूं। मैं किसान परिवार से आया फिर पढ़ाई लिखाई के लिए विदेश गया। सिर्फ एक मकसद से राजनीति में आया कि देश के लिए कुछ बड़ा कर सकूं। में देश सेवा के मकसद से आम आदमी पार्टी में जुड़ा। मैंने हमेशा अरविंद केजरीवाल को पार्टी में सबसे आगे रखा। अब तक मैंने जो भी निर्णय लिया पार्टी को सर्वोपरि रखकर लिया। मैंने पूरी इमानदारी से AAP के साथ काम किया। देश में राजनीतिक दल रहने चाहिए, मेरे रास्ते आज से अलग हैं”

पिछले दिनों ही AAP ने सांसद राघव चड्डा को हटाकर अशोक मित्तल को आप का राज्यसभा में उपनेता बनाया गया था। अब मित्तल राघव के साथ आ गए हैं। कुछ दिनों पहले ही अशोक मित्तल के यहां 9 ठिकानों पर ED की छापेमारी हुई थी।

राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका

बता दें कि आम आदमी पार्टी के पास राज्यसभा में कुल 10 सांसद थे। इनमें से 7 पंजाब से और 3 दिल्ली से थे। शुक्रवार को राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने 7 सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान किया तो अब राज्यसभा में आम आदमी पार्टी सिकुड़ गई है।

न्यूज़ रिपोर्ट- आदित्य शंकर तिवारी

  • aap-rajya-sabha-split-raghav-chadha-bjp-7-mpa-join-bjp
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

छतरपुर के प्राचीन मंदिर से कलश चोरी, 8 दिन बाद भी सुराग नहीं; ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी

छतरपुर।अमित अवस्थी| जिले के ग्राम बगौता स्थित प्राचीन मोहन…

आगे पढ़ें
संसद हंगामे पर कंगना रनौत का विपक्ष पर हमला: ‘सदन नहीं चलने देना चाहता विपक्ष’, Gen-Z प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर भी जताई नाराजगी

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान जंतर-मंतर…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया