आचार्य सुनीलसागर जी बोले- समय, शक्ति और समझ का सदुपयोग ही जीवन की सफलता का मार्ग

इंदौर।मुकेश कुमार जैन| नेमीनगर में आयोजित धर्मसभा में परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी महाराज ने मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय, शक्ति और सम्यक् समझ का सदुपयोग करने वाला व्यक्ति ही अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, आत्मचिंतन और अध्यात्म को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

जीवन को बताया अंतर्देशीय पत्र के समान

आचार्य श्री ने कहा कि मानव जीवन अंतर्देशीय पत्र की तरह है, जो बचपन, युवावस्था और बुढ़ापे के तीन पड़ावों से गुजरने के बाद अपनी अंतिम यात्रा की ओर बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अवस्था में कुछ न कुछ अभाव रहता है, इसलिए जीवन के हर क्षण का सदुपयोग करना आवश्यक है।

तीनों अवस्थाओं का बताया महत्व

प्रवचन में उन्होंने कहा कि बचपन में समय और शक्ति तो होती है, लेकिन धन नहीं होता। युवावस्था में शक्ति और धन मिलते हैं, पर समय का अभाव रहता है। वहीं बुढ़ापे में समय और धन हो सकते हैं, लेकिन शरीर की शक्ति साथ नहीं देती।

धर्म और आत्मचिंतन का दिया संदेश

आचार्य श्री ने कहा कि समय और समझ का एक साथ मिलना दुर्लभ होता है। इसलिए जब भी अवसर मिले, व्यक्ति को धर्म, आत्मचिंतन और अध्यात्म के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाने का प्रयास करना चाहिए।

प्रवचन के अंत में उन्होंने श्रद्धालुओं से जीवन के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करने और आत्मकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

यह भी पढ़े: प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव कराए सरकार, नहीं तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन: एनएसयूआई

 
  • acharya-sunilsagar-discourse-on-time-strength-and-spiritual-life-at-indore
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर सेवढ़ा में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी…

आगे पढ़ें
डबरा में पीएम आवास योजना के नाम पर 5 हजार की रिश्वत लेते सहायक सचिव गिरफ्तार: EOW की ट्रैप कार्रवाई

डबरा/ भरत रावत: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ग्वालियर की टीम…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप