खरगोन में 95 हजार की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार: सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस

खरगोन/ अमित भटोरे: जिले की बड़वाह थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.71 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उससे नशे के नेटवर्क और सप्लायर के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।

विस्तार:

पुलिस के अनुसार, प्रदेशव्यापी “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत 3 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक जयंती माता रोड के जंगल वाले रास्ते से ब्राउन शुगर लेकर बड़वाह की ओर आ रहा है और इसकी सप्लाई करने वाला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दी।

तलाशी में मिली 9.71 ग्राम ब्राउन शुगर

कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए का युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 9.71 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 95 हजार रुपये आंकी गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान 26 वर्षीय रवि यादव निवासी जाट मोहल्ला, बड़वाह के रूप में बताई। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 440/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, चोरी और अन्य मामलों सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह ब्राउन शुगर किससे प्राप्त करता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।

नशा तस्करों पर अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: डबरा सिविल अस्पताल पहुंचीं एसडीएम जूही गर्ग, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

 

  • Brown Sugar Smuggler Arrested With Drugs Worth Rs 95000 In Khargone
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना