दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग; इंजन में आग लगने के बाद मची खलबली, 171 यात्री बाल-बाल बचे

नई दिल्ली/आदित्य शंकर तिवारी: देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एयर इंडिया के एक विमान को संदिग्ध परिस्थितियों में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बेंगलुरु से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI-2802 के इंजन में आग लगने की आशंका के बाद पायलट ने आनन-फानन में ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी।

रनवे 29R पर हुई सुरक्षित लैंडिंग

ब्रांडवाणी को मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 21 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे की है। एयर इंडिया विमान के इंजन में आग लगने की खबर मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। गनीमत यह रही कि विमान रनवे 29R पर सुरक्षित तरीके से लैंड कर गया। लैंडिंग के बाद विमान को रनवे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

एयर इंडिया ने की पुष्टि

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “हमें फ्लाइट AI-2802 से जुड़ी घटना की जानकारी है। एयरक्राफ्ट सुरक्षित लैंड हो गया है और सभी पैसेंजर व क्रू सुरक्षित हैं।”

एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी जानकारी दी। पोस्ट में लिखा गया, “दिल्ली में फाइनल अप्रोच के दौरान कॉकपिट क्रू को एक इंजन से आग लगने का इंडिकेशन मिला, जो बाद में सही पाया गया। क्रू ने SOP फॉलो की और विमान सुरक्षित उतरा। सभी यात्री सामान्य तरीके से विमान से उतर गए।”

बाल-बाल बचे यात्री और क्रू मेंबर्स

इस घटना के बाद एयर इंडिया की और से प्रवक्ता ने राहत भरा बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयर इंडिया ने कहा, “हम बेंगलुरु से दिल्ली आ रहे विमान AI-2802 से जुड़ी इस घटना से अवगत हैं। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और सभी लोग सुरक्षित हैं”।

जांच शुरू, DGCA को दी सूचना

एयर इंडिया ने बताया कि वह संबंधित रेगुलेटरी अथॉरिटी के साथ मिलकर घटना के कारणों की तुरंत जांच शुरू कर रहा है। DGCA को भी सूचना दे दी गई है। एयरलाइन ने कहा, “हमारे पैसेंजर और क्रू की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। वेरिफाइड जानकारी मिलते ही शेयर की जाएगी।”

बेंगलुरु में भी हुई थी घटना

गौरतलब है कि इसी दिन बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के एक और विमान के साथ घटना हुई थी। एयर इंडिया के नैरो बॉडी A321 विमान की लैंडिंग के दौरान टेल रनवे से टकरा गई थी। दरअसल, विमान वेक टर्बुलेंस में फंस गया था, जिसके बाद पायलटों ने गो-अराउंड का फैसला लिया। इसी दौरान टेल स्ट्राइक हुई। हालांकि उस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ।

एक ही दिन में एयर इंडिया के दो विमानों के साथ हुई घटनाओं के बाद एविएशन सेक्टर में सुरक्षा को लेकर फिर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों मामलों में कोई जनहानि नहीं हुई।

  • air-india-flight-engine-fire-emergency-landing-delhi
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना