
रीवा/देवेश मिश्रा: रीवा पुलिस प्रशिक्षण शाला रीवा में 93वें दीक्षांत समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि रीवा आईजी गौरव राजपूत रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षु जवानों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत कर अनुशासन, दक्षता और समर्पण का परिचय दिया।
इस अवसर पर एसपी रीवा गुरु करण सिंह एवं एसपी मऊगंज सुरेंद्र जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षुओं के परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
- ig-gaurav-rajput-rewa-pts-93rd-dikshant-samaroh









