अनूपपुर: बिजुरी पुलिस ने 24 घंटे में गुमशुदा नाबालिग बालिका को खोजा, सकुशल परिजनों को सौंपा

अनूपपुर/ जियाउद्दीन अंसारी: पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में चलाए जा रहे गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा नाबालिग बालिका को 24 घंटे के भीतर खोजकर सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया।

मामला दर्ज कर जांच शुरू

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति अपने छोटे भाई के साथ थाना बिजुरी पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई कि 25 जुलाई की सुबह वह परिवार के साथ खेत में काम करने गया था। घर पर उसकी नाबालिग बेटी अपनी दादी के साथ थी। शाम को घर लौटने पर पता चला कि बालिका बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बालिका का मोबाइल फोन भी बंद मिला। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

शिकायत के आधार पर थाना बिजुरी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

बालिका को जैतहरी से सकुशल बरामद कर लिया

विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बालिका जैतहरी क्षेत्र में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और 28 जुलाई 2026 को मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही बालिका को जैतहरी से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका को उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बेटी के सुरक्षित वापस मिलने पर परिजनों ने बिजुरी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह, उप निरीक्षक कमलेश तिवारी, उप निरीक्षक प्रदीप अग्निहोत्री, आरक्षक आनंद बैस एवं लक्ष्मण डांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले दो छात्र गिरफ्तार, CJI के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप

 

  • anuppur-bijuri-police-traced-missing-minor-girl-within-24-hours
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना