अनुपपूर: कांग्रेस सेवादल की प्रभात फेरी और कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम

अनूपपुर/राजनगर: कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस सेवादल द्वारा विधानसभा क्षेत्र कोतमा के अंतर्गत ब्लॉक इकाई राजनगर एवं बिजुरी के संयुक्त तत्वावधान में राजनगर में भव्य प्रभात फेरी, ध्वज वंदन और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आमजन शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी से हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने राजनगर के प्रमुख मार्गों पर देशभक्ति के नारों और गीतों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार “गुड्डू” चौहान द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित सभी जनों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

ये भी पढ़े – अनूपपुर : बिजुरी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, खैर (कत्था) की अवैध तस्करी पर शिकंजा

कार्यकर्ता सम्मेलन “रवि मिलन” के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों और जनसेवा के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सेवादल यंग ब्रिगेड के नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रवि प्रसाद कोल को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और उन्हें नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई दी गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार “गुड्डू” चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की गौरवशाली परंपरा, विचारधारा और इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत तक देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। उन्होंने सेवादल के योगदान और इसकी सेवा, त्याग और समर्पण की परंपरा पर भी जोर दिया और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक कांग्रेस की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाएं।

विशिष्ट अतिथि और सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ. एहसान अली ने संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल दिया और कहा कि सेवादल कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ हैं, जो हर परिस्थिति में संगठन के साथ खड़े रहते हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राम जी रिंकू मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण (राजनगर, कोतमा), सेवादल पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, पार्षदगण और विभिन्न कांग्रेस विंग के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – अनूपपुर: अवैध खनन से आदिवासी समुदाय प्रभावित; जीवन और आजीविका पर संकट

  • anuppur-congress-sevadal-prabhat-feri-worker-conference-strengthening-organization
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में