
खजुराहो: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम में भक्ति और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला। अष्टमी के दिन बागेश्वर महाराज ने विधि-विधान से कन्या पूजन किया और माता रानी की आराधना में पूरी श्रद्धा के साथ लीन रहे।
विशाल पूजन का आयोजन
नवरात्रि के नौ दिनों तक निरंतर साधना करने के बाद अष्टमी पर धाम में भव्य कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया गया। पूजन से पूर्व महाराज जी ने स्वयं सभी कन्याओं के चरण धोए, उनका तिलक कर सम्मान किया और उन्हें माता का स्वरूप मानकर प्रणाम किया। इसके पश्चात उन्होंने अपने हाथों से कन्याओं को प्रसाद स्वरूप भोजन परोसा।
ये भी पढ़े – खजुराहो पुलिस की चुस्ती से टली बड़ी वारदात: संदिग्ध युवक गिरफ्तार
- bageshwar-dham-chaitra-navratri-kanya-poojan









