बड़वानी में सीवरेज प्रोजेक्ट में लापरवाही, बिना सेफ्टी किट काम कर रहे मजदूर

बड़वानी: शहर में 92 करोड़ की लागत से चल रही सीवरेज परियोजना में लापरवाही के कई मामले सामने आ रहे हैं। परियोजना अभी पूरी भी नहीं हुई है, लेकिन कई क्षेत्रों में घरों के सीवेज कनेक्शन मेन लाइन से जोड़ दिए गए हैं, जिससे आए दिन चैंबर जाम हो रहे हैं और गंदगी सड़कों पर बह रही है।

सेगांव वार्ड में ऐसा ही मामला देखने को मिला, जहां चैंबर जाम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान सीवरेज कंपनी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं।

ये भी पढ़े – ब्रांडवाणी स्पेशल रिपोर्ट: बड़वानी में कुपोषण पर सिस्टम फेल, 2900 अति कुपोषित बच्चों के बावजूद NRC केंद्रों के आधे बेड खाली

सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि काम कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। दुरुस्ती के लिए पहुंचे कर्मचारी बिना किसी सेफ्टी किट के ही चैंबर में उतरकर हाथ और फावड़े से सफाई करते नजर आए। चैंबर का मुंह छोटा होने के कारण उन्हें काम करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार को भी कई कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करते दिखाई दिए। इस पर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष राकेशसिंह जाधव ने नाराजगी जताते हुए कंपनी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कंपनी न सिर्फ शहरवासियों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है, बल्कि अपने ही कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति भी पूरी तरह संवेदनहीन है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह बिना सुरक्षा के काम कराया जाता रहा और कोई हादसा हुआ, तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने जोखिम भरे हालात में काम कर रहे कर्मचारियों का फूलमाला पहनाकर सम्मान भी किया। इस दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष मनेंद्रसिंह पटेल, पार्षद बाबूभाई और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – बड़वानी: निमाड़-अंचल का पेरिस अपनी गर्मी की तासीर पर लौटता नजर आ रहा है

  • barwani-sewage-project-safety-negligence-workers
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना