ग्वालियर: ज्वेलरी शोरूम का कर्मचारी ही निकला चोर, शेयर बाजार के नुकसान की भरपाई के लिए की चोरी

ग्वालियर: जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ज्वेलरी शोरूम का कर्मचारी ही चोर बन गया। आरोपी ने शेयर बाजार में हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए शोरूम में ही चोरी कर डाली।

घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के ब्लू स्टोन ज्वैलरी शोरूम की है। यहां काम करने वाले कर्मचारी अवधेश शर्मा ने 17 ग्राम सोने की अंगूठी चुराकर उसकी जगह हूबहू नकली अंगूठी रख दी।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: होटल कर्मचारी के अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी

बताया जा रहा है कि आरोपी ने शेयर बाजार में निवेश किया था, जिसमें उसे करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इस नुकसान की भरपाई के लिए उसने 5 मार्च को बड़ी चालाकी से नकली अंगूठी पहनकर शोरूम पहुंचा और हाथ पर रुमाल बांधकर असली अंगूठी बदल दी।

मामले का खुलासा 17 मार्च को ऑडिट के दौरान हुआ। जब स्टॉक चेक किया गया तो नकली अंगूठी मिलने पर शक गहराया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें कर्मचारी चोरी करते हुए साफ दिखाई दिया।

वारदात के बाद आरोपी नौकरी छोड़कर दिल्ली फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े – ग्वालियर के थाटीपुर में तेज रफ्तार का कहर: ऑटो-स्कार्पियो टक्कर में 5 की मौत

  • gwalior-jewelry-store-employee-theft-stock-market-loss
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार