
टीकमगढ़/धर्मेंद सिंह लोधी की रिपोर्ट: बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केलपुरा में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ग्वाल सागर तालाब में डूबने से 42 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तालाब के पास अचानक तबीयत बिगड़ने से ग्रामीण पानी में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केलपुरा निवासी बबलू रैकवार उम्र 42 तालाब के पास गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ग्वाल सागर तालाब के गहरे पानी में जा गिरे। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला
घटना की सूचना मिलते ही बल्देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद आवश्यक पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। अचानक हुई इस घटना से केलपुरा गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़े – महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
- baldevgarh-kelapura-pond-drowning-42-year-old-villager-death








