महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

बल्देवगढ़/टीकमगढ़ (धर्मेंद सिंह लोधी की रिपोर्ट): बढ़ती महंगाई के विरोध में रविवार को बल्देवगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता बमोरी तिगैला पर एकत्रित हुए और महंगाई के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता परेशान है।

उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण लगाने और आम लोगों को राहत देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम परिवारों के बजट पर पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को महंगाई कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव उर्फ मुनू, केहर सिंह बुंदेला, सुरेंद्र राय, कपिल घोष, जबीउल्ला बेग, दिनेश मिश्रा, मुस्ताक खान, सुरेश अहिरवार, आशीष, हरिराम रैकवार, सूरज कुशवाहा, दर्शन भार्गव, राजाराम लंबरदार, कल्लू लोधी, गोकल चंडाल, शहजाद बेग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – थाना दिगौड़ा का वार्षिक निरीक्षण, एसपी सुधीर अग्रवाल ने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा की

 

  • tikamgarh-baldeogarh-congress-protest-against-inflation-bjp-government
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना