बम्हौरी कलां पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, 6 पेटी अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: टीकमगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बम्हौरी कलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग क्षेत्र में दबिश देकर 6 पेटी और एक प्लास्टिक के थैले में रखी कुल 320 क्वार्टर देशी शराब जब्त की। शराब की कुल मात्रा 57.600 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹25,600 है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की रेड

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह और एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में बम्हौरी कलां पुलिस को अवैध शराब के संबंध में मुखबिर से सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 10 अगस्त 2026 को कुआं खेत पठाई तिगेला, ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लक्ष्मी प्रसाद पिता मोती लाल कुशवाहा, उम्र 59 वर्ष, निवासी ग्राम भगवंतपुरा खिरक, थाना बम्हौरी कलां को पकड़ लिया।

320 क्वार्टर और 57.600 लीटर शराब जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे की तलाशी ली तो 6 पेटी के साथ एक सफेद प्लास्टिक के थैले में सफेद प्लेन देशी मदिरा के कुल 320 क्वार्टर बरामद हुए। जब्त शराब की कुल मात्रा 57.600 लीटर और अनुमानित कीमत करीब ₹25,600 बताई गई है।

पुलिस ने शराब जब्त करने के बाद आरोपी के खिलाफ थाना बम्हौरी कलां में अपराध क्रमांक 161/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, मामले में एक अन्य आरोपी के फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी बम्हौरी कलां नीतू खटीक, उप निरीक्षक आकाश रूसिया, चौकी प्रभारी कनेरा उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह सहित प्रधान आरक्षक मुकेश राय, मनोज मिश्रा, धर्मेन्द्र नायक, राजीव मिश्रा, अब्बास अली, आरक्षक लक्ष्मण पटेल, मनोज सविता, हरगोविन्द्र, उपकार, जयकान्त और महिला आरक्षक अंजली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़े: छतरपुर में 4 चोरी का खुलासा: 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹3 लाख की संपत्ति बरामद

  • bamhauri-kalan-police-seizes-illegal-liquor-accused-arrested
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना