बांदा के खनन कारोबारी सपा नेता कोमल यादव पर अवैध खनन का आरोप: प्रतिबंधित मशीनों से खुदाई, हमीरपुर के रास्ते निकाल रहे ओवरलोड ट्रक

बांदा/हमीरपुर (अमित मिश्रा की रिपोर्ट) : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के एक रसूखदार खनन कारोबारी और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता कोमल यादव पर नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार, मौदहा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बैजेमऊ में निजी भूमि पर एनजीटी (NGT) द्वारा प्रतिबंधित की गई पोकलैंड जैसी भारी मशीनों को उतारकर धड़ल्ले से अवैध खनन कार्य किया जा रहा है। खनन कारोबारी कोमल यादव ने इस अवैध बालू-मौरंग को खपाने के लिए हमीरपुर जिले की सीमा से एक नया अनधिकृत रास्ता तैयार किया है, जिसके जरिए रात-दिन ओवरलोड ट्रकों की निकासी की जा रही है।

इस अवैध और अनियंत्रित परिवहन के कारण जनपद की ग्रामीण सड़कें पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ओवरलोड ट्रकों के कारण गांवों की अंदरूनी सड़कों को भारी क्षति पहुंच रही है और पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार छाया रहता है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और खनिज विभाग से प्रतिबंधित मशीनों को तत्काल सीज करने और सड़कों को नुकसान पहुंचाने वाले ओवरलोड वाहनों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़े – हमीरपुर में बिजली-पानी संकट के विरोध के दौरान युवक को इंस्पेक्टर ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

  • banda-sp-leader-komal-yadav-illegal-mining-maudaha-hamirpur-route
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना