
बांकुरा (पश्चिम बंगाल): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक जनसभा में सहभागिता की. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करते हुए राज्य में बदलाव का आह्वान किया.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम बंगाल में विकास, कानून-व्यवस्था और रोजगार जैसे मुद्दों पर जनता बदलाव चाहती है. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया और कहा कि भाजपा ही राज्य को विकास की नई दिशा दे सकती है.
बांकुरा में जनसभा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे. कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने भी संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाना ही पार्टी की प्राथमिकता है. पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावी माहौल के बीच भाजपा के कई वरिष्ठ नेता लगातार रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं, ताकि पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जा सकें.
ये भी पढ़े – हनुमान जयंती पर सीएम डॉ. मोहन यादव की शुभकामनाएं: आस्था और समर्पण का पर्व
- bankura-cm-dr-mohan-yadav-bjp-support-call










