ग्वालियर में हनुमान जयंती यात्रा पर प्रशासन की रोक जारी; हिंदू संगठन ने जताई नाराजगी

ग्वालियर: मुस्लिम बहुल क्षेत्र आपागंज से हनुमान जयंती पर निकलने वाली धार्मिक यात्रा को इस बार भी प्रशासन ने अनुमति नहीं दी. आपागंज में करीब 13 वर्ष पहले हुए एक मामूली विवाद के बाद से जिला प्रशासन ने इस यात्रा पर रोक लगा रखी है. जिसको जिला प्रशासन द्वारा अभी भी कायम रखा है. 

हनुमान जयंती के अवसर पर हिन्दू संगठनों ने एक बार फिर यात्रा निकालने की तैयारी की थी, लेकिन प्रशासन ने पूरे मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी और संगठनों को समझाइश दी. इसके बाद पंचमुखी हनुमान मंदिर से प्रस्तावित यात्रा मंदिर परिसर में ही हनुमान जी की आरती के साथ समाप्त कर दी गई. हिन्दू संगठनों का कहना है कि वे पिछले 13 वर्षों से लगातार इस यात्रा को निकालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हर बार प्रशासन अनुमति नहीं देता. उन्होंने प्रशासन के इस रवैये पर नाराजगी भी जताई है.

वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि वर्तमान में इलाके में धारा 144 लागू है और कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं. इसलिए एहतियात के तौर पर यात्रा की अनुमति नहीं दी गई. इस संबंध में मनीष यादव ने कहा कि कुछ लोग ऐसे अवसरों पर विघ्न उत्पन्न करने का प्रयास करते हैं. आयोजकों से कहा गया है कि जब स्थिति सामान्य हो और वे पूरी तरह आश्वस्त हों, तब यात्रा की अनुमति के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिस पर प्रशासन द्वारा विचार किया जाएगा. 

ये भी पढ़े – ग्वालियर: ऑपरेशन फेस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी सिम कार्ड रैकेट का भंडाफोड़

  • gwalior-administration-blocks-hanuman-jayanti-procession
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    ग्वालियर की इस गणेश गैलरी में दिखते हैं अनोखे गणपति, मूषक से लेकर ड्रैगन तक की मूर्तियां

    ग्वालियर| गणेश उत्सव के बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना