बनवार: किसान संघ ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, गेहूँ समर्थन मूल्य और पराली पर जताई नाराज़गी

बनवार/दमोह: प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार सोनम पांडे को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दिया गया।

किसानों ने ज्ञापन में गेहूँ की समर्थन मूल्य पर खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाए जाने पर नाराज़गी जताई। उनका कहना है कि इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा, सहकारी बैंकों की ड्यू डेट 28 मार्च के बाद नहीं बढ़ाने पर भी किसानों ने आपत्ति जताई।ज्ञापन में पराली जलाने के मामलों में FIR दर्ज करने की कार्रवाई का विरोध भी किया गया। किसानों ने मांग की कि जब तक सरकार पराली प्रबंधन का स्थायी समाधान नहीं निकालती, तब तक कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए।

किसानों ने बताया कि इस वर्ष गेहूँ का बंपर उत्पादन हुआ है, लेकिन बारदान की कमी के कारण खरीदी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने 11 क्विंटल प्रति बीघा के हिसाब से समर्थन मूल्य पर खरीदी करने और पर्याप्त बारदान उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए पंजीयन प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की भी मांग की गई।

ये भी पढ़े – जबेरा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ; भव्य कलश शोभायात्रा और श्रद्धालुओं का उत्साह

  • banwar-kisan-gyapan-gehu-parali
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

    डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे