बड़वानी में गणगौर पर्व का उल्लास चरम पर, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

बड़वानी: जिले में लोक पर्व गणगौर का उल्लास अपने चरम पर है, जहाँ सोमवार शाम को श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के रथों को पूरी आस्था के साथ अपने सिर पर धारण कर झामरिया बाग पहुंचे। इस दौरान पूरे मार्ग पर माता के जयकारे और मंगल गीतों की गूंज सुनाई दी। झामरिया बाग में जवारों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया, जहाँ श्रद्धालुओं ने परिवार और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उत्सव के इस विशेष पड़ाव पर जहाँ कुछ भक्तों ने माता जवारों का विसर्जन कर भावभीनी विदाई दी, वहीं कई परिवारों ने एक और दिन के लिए माता के रथ रोककर उत्सव को विस्तार दिया।

ये भी पढ़े – बड़वानी: जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में सफल छात्रों का हुआ भव्य सम्मान

पर्व की विशालता को देखते हुए जिला पुलिस और यातायात अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर तैनात रहा। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए शाम से ही झामरिया मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। हालांकि, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुराना कलेक्टर कार्यालय के सामने बनी नई सीसी रोड से रथों के निकलने के लिए कुछ समय का विशेष मार्ग खोला गया। मंदिरों में भी विशेष पूजा और प्रसादी वितरण का दौर चलता रहा, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय बना रहा।

ये भी पढ़े – बड़वानी: युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ

  • barwani-gangaur-festival-celebration-crowd
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बिरसिंहपुर पाली में जावरा कलश विसर्जन के दौरान चाकू से हमला, इलाके में फैली सनसनी

    उमरिया/बिरसिंहपुर पाली: जावरा कलश विसर्जन के मौके पर एक गंभीर वारदात ने इलाके में सनसनी फैला…

    आगे पढ़ें
    रामनवमी पर बिरसिंहपुर पाली में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा

    उमरिया:  बिरसिंहपुर पाली में रामनवमी के पावन अवसर पर आस्था, परंपरा और भक्ति का अद्भुत नजारा…

    आगे पढ़ें

    One thought on “बड़वानी में गणगौर पर्व का उल्लास चरम पर, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?

    ‘मुखिया’ की पसंद भी ठुकराई, ADG साहब की नज़र अब दिल्ली के दरबार पर

    ‘मुखिया’ की पसंद भी ठुकराई, ADG साहब की नज़र अब दिल्ली के दरबार पर