बड़वानी के बाजारों में आम की बहार, हापुस से देशी आम तक 10 किस्मों की बढ़ी मांग

बड़वानी: गर्मी बढ़ने के साथ ही बाजारों में फलों के राजा आम की बहार देखने को मिल रही है। जिले के साथ-साथ अलीराजपुर और गुजरात से आने वाले विभिन्न किस्मों के आम इन दिनों शहरवासियों की पहली पसंद बने हुए हैं। बाजारों में हर ओर आम की खुशबू और रंगत लोगों को आकर्षित कर रही है।

इस बार शहर के बाजारों में देशी आम से लेकर हापुस, केसर, चौसा, लंगड़ा, बादाम, आम्रपाली और लालपट्टा सहित करीब 8 से 10 किस्मों के आम उपलब्ध हैं। अलग-अलग स्वाद और खुशबू वाले इन आमों की मांग लगातार बढ़ रही है। खासकर हापुस और केसर आम की मिठास लोगों को खूब पसंद आ रही है।

ये भी पढ़े – बड़वानी में वॉटर एटीएम से छेड़छाड़, सिक्कों की जगह बोतल के ढक्कन डालकर निकाल रहे पानी

फल व्यापारियों के अनुसार अप्रैल महीने से आम की आवक शुरू हो जाती है, लेकिन मई और जून में बाजार पूरी तरह आम की बहार से भर जाते हैं। इस बार अलीराजपुर और गुजरात से बड़ी मात्रा में आमों की खेप पहुंच रही है, जिससे ग्राहकों को अच्छी वैरायटी मिल रही है। हालांकि इस सीजन में आम के दाम पिछले साल की तुलना में कुछ अधिक बताए जा रहे हैं। बाजार में देशी आम लगभग 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि हापुस आम की कीमत 110 से 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

बड़वानी के झंडा चौक, रणजीत चौक, मोटीमाता, अस्पताल रोड, कोर्ट चौराहा, बस स्टैंड, पाला बाजार और अंजड़ नाका समेत कई क्षेत्रों में लगी फल दुकानों पर सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। गर्मी के मौसम में आम की बढ़ती मांग से बाजारों में रौनक बढ़ गई है। स्वाद और कीमत के संतुलन के कारण देशी आम भी लोगों की पसंद बना हुआ है, जबकि प्रीमियम वैरायटी के आम खास तौर पर युवाओं और परिवारों को आकर्षित कर रहे हैं।

ये भी पढ़े – बड़वानी में सीवरेज कार्य बना परेशानी का कारण, बदहाल सड़कों से जनता परेशान

 
 
 
  • barwani-mango-market-hapus-kesar-desi-mango-demand
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में