बड़वानी में सीवरेज कार्य बना परेशानी का कारण, बदहाल सड़कों से जनता परेशान

बड़वानी/ लोकेश दावड़े:  “निमाड़ का पेरिस” कहलाने वाला बड़वानी शहर इन दिनों बदहाल सड़कों और गहरे गड्ढों की वजह से लोगों की नाराजगी का केंद्र बना हुआ है। सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य कर रही कंपनी की लापरवाही के चलते शहर की कई मुख्य सड़कें जर्जर हालत में पहुंच गई हैं।

पैदल राहगीरों को  परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

शहर के एमजी रोड, रणजीत चौक, भवति नाका, कोर्ट चौराहा और गुरुद्वारा क्षेत्र सहित कई स्थानों पर सड़कें खोदकर अधूरी छोड़ दी गई हैं। कहीं गहरे गड्ढे खुले पड़े हैं तो कहीं उखड़ी सड़कें धूल और कीचड़ में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एक क्षेत्र का काम पूरा किए बिना ही दूसरे वार्ड में खुदाई शुरू

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से सीवरेज कार्य धीमी गति से चल रहा है और एक क्षेत्र का काम पूरा किए बिना ही दूसरे वार्ड में खुदाई शुरू कर दी जाती है। समय पर मरम्मत न होने से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त

सीवरेज कार्य के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से शहर में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। वार्ड क्रमांक 16 में नलों से बदबूदार और दूषित पानी आने से लोगों में आक्रोश है।

सीवरेज कार्य की सख्त मॉनिटरिंग की जाए

जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार निरीक्षण और सुधार के निर्देश दिए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। शहरवासियों ने मांग की है कि सीवरेज कार्य की सख्त मॉनिटरिंग की जाए और जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

  • barwani-sewerage-work-poor-roads-dug-up-streets-public-problems-drinking-water-issues
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया