बड़वानी: एमजी रोड की बदहाल सड़क पर व्यापारियों का आक्रोश, 8 दिन में सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

बड़वानी: शहर के सबसे व्यस्त एमजी रोड की खराब स्थिति को लेकर व्यापारियों और रहवासियों में एक बार फिर नाराजगी देखने को मिली है। गुरुवार को व्यापारियों ने एसडीएम भूपेन्द्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि आठ दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत और स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो मोटी माता से एमजी रोड तक आवागमन बंद कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

व्यापारियों का कहना है कि पिछले करीब चार महीनों से चल रहे सीवरेज कार्य के कारण पूरी सड़क जगह-जगह से खोदी हुई है, जिससे गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण आए दिन वाहन फंस रहे हैं और बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। सड़क की धूल और अव्यवस्था से बाजार का व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, क्योंकि ग्राहक अब बाजार आने से बच रहे हैं और दुकानों में रखा सामान भी धूल से खराब हो रहा है।

ये भी पढ़े – बड़वानी में संदिग्ध खाद मामला गरमाया: ट्राले से रात में अनलोडिंग, FIR के बिना लौटे कृषि विभाग के अफसर

रहवासियों ने भी चिंता जताते हुए कहा कि यदि बारिश से पहले सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी। बारिश के बाद पूरे क्षेत्र में कीचड़ और जलभराव की समस्या बढ़ने से लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो सकती है। उन्होंने निर्माण कार्य कर रही कंपनी पर लापरवाही और धीमी गति से काम करने का आरोप लगाया है।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि मार्च महीने में भी इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। उस समय सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री प्रेम सिंह पटेल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने निर्माण एजेंसी को जल्द सुधार के निर्देश दिए थे, लेकिन उसके बावजूद अब तक जमीनी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है। ज्ञापन का वाचन जितेंद्र जैन द्वारा किया गया, जबकि व्यापारियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क सुधार कार्य तेजी से पूरा कराने की मांग की है।

ये भी पढ़े – बड़वानी में आधी रात संदिग्ध खाद का ट्रांसफर, किसानों ने पकड़ा मामला; जांच शुरू

 

  • barwani-mg-road-protest-bad-road-sewerage-work-traders-warning
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना