बैतूल के बांसपानी में श्रद्धा से मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा, त्रिशरण पंचशील का हुआ वाचन

बैतूल: ग्राम बांसपानी के आठवां मिल क्षेत्र में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बाबूराव जावलकर के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी की।बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम की शुरुआत गौतम बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्रों के समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर की गई। आयोजन के दौरान बाबूराव जावलकर ने त्रिशरण पंचशील का वाचन कराया।

वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के करुणा, प्रज्ञा और शील के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, सद्भाव और समानता स्थापित की जा सकती है। उपस्थित लोगों ने भी इन सिद्धांतों के पालन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मोहन जौंजारे, अंतरिक्ष बनकर, संदीप पाटिल, सचिन पाटिल, देवेंद्र जौजारे, श्रीमती सीमा जावलकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी वितरित की गई। पूरे आयोजन में अनुशासन और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

ये भी पढ़े – कमर्शियल गैस सिलेंडर में ₹993 की बढ़ोतरी से हड़कंप, बैतूल कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला

  • betul-banspani-buddha-purnima-celebration-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झूठे मामलों में फंसाकर जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार

    जबलपुर/शेख सिकंदर: जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पहली…

    आगे पढ़ें
    टीकमगढ़ में आपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन बाढ़ बचाव एवं जल रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित

    टीकमगढ़/दित्यपाल राजपूत की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर