
कोलकता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ा रोड शो किया। यह रोड शो भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के समर्थन में आयोजित किया गया, जो इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतरे। जुलूस हाजरा मोड़ से शुरू होकर गोपालनगर स्थित सर्वे बिल्डिंग तक पहुंचा, जहां समर्थकों ने झंडे, नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ पार्टी के समर्थन में उत्साह दिखाया।
बताया जा रहा है कि यह रोड शो सुवेंदु अधिकारी के नामांकन से पहले शक्ति प्रदर्शन के रूप में आयोजित किया गया। भाजपा इस सीट को बेहद अहम मान रही है, क्योंकि भवानीपुर को राज्य की राजनीति में एक प्रमुख और रणनीतिक सीट माना जाता है।
इस दौरान अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की अपील की और कहा कि राज्य में बदलाव की आवश्यकता है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि बड़े जनसमर्थन के साथ यह रोड शो चुनावी माहौल को और गर्म करेगा।
ये भी पढ़े – पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि की प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट
- bhawanipur-bjp-amit-shah-roadshow-support-suvendu-adhikari










