भिंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, 15 अगस्त को पुलिस लाइन में होगा मुख्य समारोह

भिंड।मंगल कुशवाहा| कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह और मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने और लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।

15 अगस्त को पुलिस लाइन में होगा मुख्य कार्यक्रम

बैठक में बताया गया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को सुबह 9 बजे पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास 14 अगस्त को होगा। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर टेंट, मुरूम सहित आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों की सूची एक सप्ताह के भीतर भेजने को कहा गया।

9 से 15 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

कलेक्टर ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान 9 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। इसके लिए एनआरएलएम द्वारा 13 हजार से अधिक तिरंगे तैयार किए गए हैं, जिन्हें शासकीय कार्यालय आवश्यकता अनुसार क्रय कर सकते हैं।

7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान

बैठक में जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की शुरुआत 7 अगस्त को गोरमी से होगी। अभियान के दौरान सीएम हेल्पलाइन, जनशिकायतों और शासकीय योजनाओं के लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। अधिकारियों को क्षेत्रीय भ्रमण कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी की समीक्षा

कलेक्टर ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए 50 दिनों से अधिक लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा से बाहर कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहने देने और उच्च न्यायालय के मामलों में समय पर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़े: महाकाली मंदिर परिसर में स्वच्छता नुक्कड़ सभा: नागरिकों ने लिया स्वच्छ खुरई का संकल्प

 
  • bhind-independence-day-preparations-chief-event-police-line-jan-vishwas-campaign
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    आंगनबाड़ियों में पहुंचा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, दिनेश शर्मा ने महिलाओं को बताईं सरकारी योजनाएं

    उनाव/ राजकुमार शर्मा: उनाव में भाजपा मंडल के पूर्व…

    इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को अधिसूचना, 23 अक्टूबर को मतदान

    झांसी/ राजकुमार शर्मा: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की इलाहाबाद-झांसी…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला