भिण्ड जनसुनवाई में 28 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं: अपर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

भिण्ड/ मंगल सिंह कुशवाह: जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डेय ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 28 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए और आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

विस्तार: 

जनसुनवाई के दौरान गंभीर बीमारी के उपचार, विद्युत बिलों में सुधार, हैंडपंपों के संधारण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सड़क दुर्घटना सहायता, हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभ, बीपीएल राशन कार्ड तथा जमीन पर कब्जे से जुड़े मामलों पर विस्तार से सुनवाई की गई।

यह भी पढ़े: दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर सेवढ़ा में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण में की गई कार्रवाई की जानकारी संबंधित आवेदकों को भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़े: डबरा सिविल अस्पताल पहुंचीं एसडीएम जूही गर्ग, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

 

  • bhind-public-hearing-28-applications-heard-additional-collector-issued-directions
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी: अब 7 अगस्त तक भर सकेंगे फॉर्म

भिण्ड/ मंगल सिंह कुशवाह: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय,…

आगे पढ़ें
सागर के गढ़ाकोटा मूंग खरीदी केंद्र पर अवैध वसूली के आरोप, किसानों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर।मनीष कुमार चौबे| सागर जिले की गढ़ाकोटा तहसील स्थित…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर