जाम में फंसे विधायक के गनर और ग्रामीणों में विवाद, गाली-गलौज का वीडियो वायरल; विधायक ने मांगी माफी

डबरा/भितरवार। भितरवार विधानसभा क्षेत्र में सड़क पर ट्रॉली पलटने से लगे जाम के दौरान विधायक के गनरों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है।

जानकारी के अनुसार, सड़क पर एक ट्रॉली पलट जाने के कारण लंबा जाम लग गया था। इसी दौरान भितरवार विधायक मोहन सिंह राठौर का काफिला भी वहां पहुंचा। आरोप है कि जाम में फंसने के दौरान विधायक के दो गनरों द्वारा ग्रामीणों से गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई।

वायरल वीडियो में एक युवक विधायक से शिकायत करते हुए नजर आ रहा है। युवक कहता है कि, “आप हमारे विधायक हैं, अपने गार्डों को समझाइए, वे लोगों से गाली-गलौज कर रहे हैं।”

वीडियो में विधायक मोहन सिंह राठौर भी मौके पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं। वायरल फुटेज में विधायक यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि यदि गनर द्वारा कोई अनुचित बात कही गई है तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं।

घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, मामले को लेकर अभी तक किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं जारी हैं।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना