डबरा में 24 किलो गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा; मास्टरमाइंड की तलाश तेज

डबरा। ग्वालियर में वीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान के दौरान डबरा सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 24 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में डबरा निवासी एक व्यक्ति का नाम मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, विशेष चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि मगरोरा तिराहे की ओर से एक बिना नंबर की स्कूटी पर दो पुरुष और एक महिला अवैध गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी से 24 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दिनेश चौहान, अरविंद बंशकार और रजनी बंशकार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजे की खेप ओडिशा से लाई गई थी और इसे क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था।

जांच में सामने आया मास्टरमाइंड का नाम

थाना प्रभारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान संतोष पचौरी का नाम सामने आया है, जिसे इस पूरे तस्करी नेटवर्क का मुख्य संचालक और मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। आरोप है कि वह ओडिशा से गांजा मंगवाकर डबरा और आसपास के इलाकों में सप्लाई करवाता था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। न्यायालय से दो आरोपियों का छह दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।

पूरे नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना