राजधानी भोपाल में हुआ महापाप: कन्या भोज पर गई 6 साल की बच्ची से दरिंदगी; आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मानवता को शर्मसार करने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है। जहाँ एक ओर शहर रामनवमी के पावन पर्व पर कन्या पूजन और भक्ति में लीन था, वहीं एक 60 वर्षीय दरिंदे ने 6 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश है।

घटना 27 अप्रैल रामनवमी के दिन कन्या भोज के लिए निकली 6 साल की मासूम बच्ची को आरोपी ने धोखे से अपने घर बुलाया और दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस घिनौने कृत्य की सूचना मिलते ही पुलिस की कार्यप्रणाली सक्रिय हुई, अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 60 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी क़ानूनी कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि पीड़िता की मां सिंगल मदर है। इस बात से खफा पीड़िता की मां और मोहल्ले के लोगों ने अरेरा हिल्स थाने का घेराव कर दिया। इसके साथ ही राजभवन के पास वाली रोड जाम कर दी। आज बच्ची की मां के साथ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने और फांसी जैसी सख्त सजा की मांग की।

पीड़िता की मां ने कहा कि मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी के परिजन मुझे धमकियां और केस वापस लेने का दबाव, बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी दिनेश के भाई विनीत शाक्य ने धमकी दी है कि वह मेरी बेटी को नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसी बात को लेकर आज मेरे साथ मारपीट भी की गई है। मेरी मांग है कि आरेापी को फांसी की सजा दी जाए। पीड़िता की मां के साथ थाने पहुंचीं अन्य महिलाओं ने कहा कि आरोपी के परिवार पर बुलडोजर चलना चाहिए।

  • bhopal-6-year-old-girl-assault-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में