धान रोपाई के दौरान पलटा ट्रैक्टर: नीचे दबा चालक, ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद बचाया

सागर/ मनीष कुमार चौबे: सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ में शनिवार को धान रोपाई के लिए खेत तैयार करते समय बड़ा हादसा हो गया। खेत में मिट्टी मचाने (पडलिंग) के दौरान दलदली मिट्टी में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अचानक पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक उसके नीचे दब गया। चालक की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

धान रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे थे चालक

ग्रामीणों के अनुसार, देवरी के खंडेराव वार्ड निवासी देवेंद्र बैरागी शनिवार सुबह ग्राम रामगढ़ में अंकु महाराज के खेत में धान रोपाई के लिए जमीन तैयार कर रहे थे। मानसून के चलते खेत पानी से भरा हुआ था और लगातार जुताई के कारण मिट्टी बेहद दलदली हो चुकी थी।

दलदली मिट्टी में बिगड़ा ट्रैक्टर का संतुलन

इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही ट्रैक्टर पलट गया और देवेंद्र बैरागी उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला बाहर

यह भी पढ़ें:पिछोर के ग्राम पंचायत ढला में 2 महीने से नहीं मिला राशन: सेल्समैन पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने SDM कार्यालय में की शिकायत

ग्रामीणों ने बिना देरी किए सामूहिक रूप से ट्रैक्टर को उठाने और उसके नीचे दबे चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे तक लगातार मेहनत और सूझबूझ के बाद ग्रामीण देवेंद्र बैरागी को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सभी लोग एकजुट होकर मदद के लिए नहीं पहुंचते तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था। ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से चालक की जान बच गई।

  • Sagar Deori Tractor Accident Paddy Field Driver Rescued By Villagers
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना