बिजनौर: युवक की गोली मारकर हत्या, जुलाहपुर जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बिजनौर: नगीना देहात थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। जुलाहपुर जंगल क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अनुज के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बदमाशों ने अनुज के सिर में गोली मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि हत्या के कारणों और आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या अन्य कोणों से जांच की जा रही है।एसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़े – बिजनौर में गैस सप्लाई ठप होने से हंगामा, भीषण गर्मी में लंबी लाइनों में परेशान दिखे उपभोक्ता

  • bijnor-youth-shot-dead-in-julahpur-forest-nagina-dehat-police-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना