बिजनौर में गैस सप्लाई ठप होने से हंगामा, भीषण गर्मी में लंबी लाइनों में परेशान दिखे उपभोक्ता

बिजनौर: जिले के नजीबाबाद क्षेत्र में गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। भीषण गर्मी के बीच गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लग गईं, जहां घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल सका। इससे आम जनता की परेशानी बढ़ गई है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग पहले से कराने के बावजूद समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। कई लोग सुबह से लाइन में खड़े रहे, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। महिलाओं, बुजुर्गों और मजदूर वर्ग के लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े – पीलीभीत में नहर में तेंदुए का शव मिलने से सनसनी, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

गैस की किल्लत को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी सक्रिय हो गए। स्थानीय नेताओं ने एसडीएम नजीबाबाद से मुलाकात कर जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। बीजेपी नेता तपराज सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ईरान और इजरायल के बीच तनाव का असर गैस सप्लाई पर पड़ा है, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

वहीं एसडीएम नजीबाबाद शैलेंद्र कुमार सिंह ने इंडियन गैस एजेंसी के मालिक रोहित कुमार को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द गैस संकट दूर किया जाए और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं।

ये भी पढ़े – व्यापार मंडल की पहल सफल, अब अमेठी के रामलीला मैदान में मिलेगा गैस सिलेंडर, लोगों को राहत

  • bijnor-najibabad-gas-supply-crisis-consumers-angry-long-queues-sdm-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना