
उमरिया: बिरसिंहपुर पाली में रामनवमी के पावन अवसर पर आस्था, परंपरा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. कलचुरी काहैलीन ऐतिहासिक बिरासिनी मंदिर से निकला भव्य जवारा जुलूस इस वर्ष अपने विशेष आकर्षणों के कारण चर्चा में रहा.
मंदिर में दिखा भक्तों का अंबार
मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दूर से आए भक्तों ने माता के दर्शन कर अपनी श्रद्धा अर्पित की। मान्यता है कि यहां माता बिरासिनी के दर्शन मात्र से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस बार जुलूस में करीब 12,600 जवारों ने हिस्सा लिया। शहर की गलियां हरि रंग में रंगी हुईं और ढोल-नगाड़ों, भक्तिगीतों व जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना। सबसे बड़ा आकर्षण रहा हेलीकॉप्टर से की गई फूलों की वर्षा, जिसने श्रद्धालुओं के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया।
जुलूस में भगवान राम और भगवान कृष्ण की झांकियां भी शामिल रहीं, जिन्होंने धार्मिक संदेश के साथ सांस्कृतिक समृद्धि का भी प्रदर्शन किया. बिरसिंहपुर पाली का यह ऐतिहासिक जवारा जुलूस न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
ये भी पढ़े – उमरिया: गरीबों के राशन में बड़ा घोटाला; प्रबंधक गिरफ्तार
- birsinghpur-pali-ram-navami-celebration-faith-devotion









