भोपाल: बंगाल-असम रुझानों में BJP की बढ़त, भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

भोपाल: पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के रुझानों में भाजपा की बढ़त के बाद राजधानी भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय में ढोल-नगाड़ों, मिठाइयों और आतिशबाजी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।

नारे लगाते हुए जीत का उत्साह मनाया

भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल और असम में मिल रहे जनसमर्थन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी की नीतियों पर जनता की मुहर बताया। कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “मोदी-मोदी” के नारे लगाते हुए जीत का उत्साह मनाया।

भाजपा ऐतिहासिक प्रदर्शन की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है

पार्टी नेताओं का कहना है कि चुनावी रुझान यह दिखाते हैं कि जनता विकास और सुशासन की राजनीति पर भरोसा जता रही है। पश्चिम बंगाल में भाजपा ऐतिहासिक प्रदर्शन की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है, जबकि असम में पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है।

पारंपरिक बंगाली स्वाद ‘झालमुड़ी’ का वितरण

भाजपा कार्यालयों में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ती नजर आई। जीत की खुशी में कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर उत्साह जाहिर करते रहे। इस मौके पर पारंपरिक बंगाली स्वाद ‘झालमुड़ी’ का भी वितरण किया गया, जिसने जश्न के माहौल को और खास बना दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि कोलकाता से पुराने जुड़ाव के चलते उनके लिए झालमुड़ी कोई नई चीज नहीं है।

कैलाश विजयवर्गीय की आंखें हुईं नम

पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रही बढ़त पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भावुक दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि इस पल की खुशी को शब्दों में व्यक्त करना आसान नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि तमाम कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद पार्टी कार्यकर्ता लगातार डटे रहे, जिसका सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहा है।

साथ ही उन्होने ममता बनर्जी को ताना कसते हुए कहा कि “ममता जी के राजनीति का सूर्यास्त हो गया है, और सूर्यास्त तक तो मतगणना समाप्त हो जाएगी,अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए वो कह रही हैं, क्यूंकि बंगाल में मुझे मालूम है वहाँ TMC के कार्यकर्ता कितने डरपोक हैं, 3-4 दिन बाद से बीजेपी जॉइन करने की प्रतिस्पर्धा हो जाएगी।

शिवराज सिंह चौहान ने बताया ऐतिहासिक पल

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी रुझानों को एक बड़े लक्ष्य की प्राप्ति बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री के नेतृत्व, संगठन की रणनीति और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का नतीजा है।

उज्जैन में भी मना जीत का जश्न

पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त का असर मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी देखने को मिला। बंगाली कॉलोनी में महिलाओं ने शंखनाद कर खुशी जाहिर की, वहीं भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते नजर आए।

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा-

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि पूरे बंगाली समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति पर भरोसा जताया है। रवि किशन ने कहा कि बंगाल के लोग भय और असुरक्षा के माहौल से बाहर निकलना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि “मां दुर्गा की कृपा से बंगाल ने अपनी पहचान फिर से हासिल की है”। साथ ही उन्होंने इस जीत के लिए पूरे देश को बधाई दी।

पांच राज्यों की 824 सीटों पर मुकाबला

पश्चिम बंगाल की 294, तमिलनाडु की 234, केरल की 140, असम की 126 और पुडुचेरी की 30 सीटों सहित कुल 824 सीटों पर मतदान हुआ। इन राज्यों में भाजपा, कांग्रेस और कई क्षेत्रीय दलों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बयान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “बंगाल की जनता ने विकास और बदलाव की राजनीति पर भरोसा जताया है, ये रुझान राज्य की राजनीति में नई दिशा तय करने वाले साबित हो सकते हैं”।

बंगाल के रुझानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है, अब सभी की नजर अंतिम नतीजों पर टिकी है।

  • bjp-leads-in-bangal-assam-trends-celebratory-at-bjp-office
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, तेल डिपो और रिफाइनरी बने निशाना

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच संघर्ष एक बार फिर खतरनाक…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?