बुरहानपुर; 52 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का सांसद-महापौर ने किया निरीक्षण

बुरहानपुर/राजू राठोड: बुरहानपुर शहर से महाराष्ट्र सीमा को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंधी बस्ती चौराहे से लोनी तक बनने वाले 11 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग का शुक्रवार को खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन सहित जनप्रतिनिधियों ने सड़क परिवहन मंत्रालय के कार्यपालन यंत्री रविन्द्र वर्मा तथा निर्माण एजेंसी ठेकेदार के साथ निरीक्षण किया।

इस संयुक्त निरीक्षण के दौरान सिंधी बस्ती चौराहा, टेक्समो फैक्ट्री चौराहा, होटल उत्सव के पास बहादरपुर से लेकर लोनी तक पूरे मार्ग का जायजा लिया। इस संयुक्त निरीक्षण के दौरान सड़क चौड़ीकरण, यातायात व्यवस्था, जल निकासी, बारिश में होने वाली परेशानी सहित निर्माण कार्य की रूपरेखा को लेकर सांसद ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उल्लेखनीय हैं कि करीब 52 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह सड़क मार्ग मध्यप्रदेश को महाराष्ट्र से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क बनने के बाद लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम हो सकेगा। सिंधी बस्ती से कलेक्टर कार्यालय तक सड़क को लगभग 36 मीटर चौड़ा विकसित किया जाएगा। सड़क निर्माण के बाद नगर निगम द्वारा दोनों ओर साइड पटरी के साथ सौंदर्यकरण कार्य भी कराया जाएगा।

यातायात व्यवस्था बेहतर होगी

भाजपा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता इस सड़क निर्माण का इंतजार कर रही है। मार्ग के कई हिस्सों में संकरी सड़क और अंधे मोड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी,केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा दी गई इस सौगात के लिए क्षेत्रीय जनता की और से आभारी हूँ।

सांसद ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान नागरिकों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाए। वहीं पूर्व महापौर अतुल पटेल ने निगम द्वारा इस मार्ग पर किये जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा की इस दौरान मनोज टंडन, किशोर शाह, विठल चौधरी,जनपद प्रतिनिधि विनोद कोली, राजू शिवहरे,भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील, जय पाटील आदि मौजूद रहे।

  • burhanpur-52-crore-road-project-mp-mayor-inspection
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पिछोर में 6 साल से फरार लूट का स्थायी वारंटी गिरफ्तार, RTO चेकपोस्ट के पास दबोचा

    पिछोर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले…

    सागर-गढ़ाकोटा रोड पर भीषण हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में 2 की मौत और 3 घायल

    सागर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के सागर जिले…

    You Missed

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल