निवाड़ी: जमीनी विवाद में मारपीट कर रस्सी से गला घोंटकर हत्या, सिमरा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

निवाड़ी/हेमन्त वर्मा: निवाड़ी जिले के सिमरा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट कर रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 11 मई को सिमरा निवासी 33 वर्षीय नंदू उर्फ नंदराम कुशवाहा एवं 56 वर्षीय धनीराम कुशवाहा ने जमुना आदिवासी के साथ लात-घूसों से मारपीट की और बाद में रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद आरोपी घटना में प्रयुक्त रस्सी और शर्ट को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए थे। घटना की शिकायत मृतक की पत्नी ममता आदिवासी ने पुलिस थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मामला एससी/एसटी एक्ट से संबंधित होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पृथ्वीपुर एसडीओपी संजीव तिवारी को विवेचक नियुक्त कर विशेष टीम गठित की।

पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गांव के उर्दोरा धोर्रा मार्ग तिराहे पर स्थित शासकीय स्कूल की बाउंड्री के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रस्सी और कपड़े भी जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बटियाई की जमीन हड़पने के उद्देश्य से हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – निवाड़ी: नायब तहसीलदार पर नामांतरण के बदले रिश्वत लेने का आरोप, कलेक्टर से हुई शिकायत

  • niwari-simra-murder-case-two-accused-arrested-over-land-dispute
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पिछोर में 6 साल से फरार लूट का स्थायी वारंटी गिरफ्तार, RTO चेकपोस्ट के पास दबोचा

    पिछोर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले…

    सागर-गढ़ाकोटा रोड पर भीषण हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में 2 की मौत और 3 घायल

    सागर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के सागर जिले…

    You Missed

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल