बुरहानपुर में वोल्टेज समस्या पर बड़ा कदम, अर्चना चिटनिस ने 33 केवी लाइन कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

बुरहानपुर: जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही वोल्टेज समस्या के समाधान के लिए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने उच्चाधिकारियों के साथ फोफनार और तुरकगोराड़ा क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बड़गांव से तुरकगोराड़ा ग्रिड तक 33 केवी विद्युत लाइन के अधूरे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता तथा समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में मजदूरों का अनोखा प्रदर्शन, 28 साल के इंतजार पर ‘उम्मीदों की अर्थी’ निकालकर जताया आक्रोश

इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, कृषि समिति अध्यक्ष किशोर पाटिल, नितीन महाजन, दत्तु महाजन, वैभव महाजन, शैलेंद्र महाजन, ईश्वर महाजन, कडू चौधरी सहित विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री कुंवरसिंह मालवीय, कार्यपालन यंत्री जितेंद्र कुमार पाल, कनिष्ठ यंत्री नसीम अंसारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि फोफनार ग्रिड पर अधिक लोड होने के कारण आसपास के 5 से 7 गांवों में लंबे समय से कम वोल्टेज और बिजली आपूर्ति में अनियमितता की समस्या बनी हुई है। इससे किसानों और छोटे व्यवसायियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वर्ष 2018 में तुरकगोराड़ा में 33/11 केवी उपकेंद्र की स्वीकृति लगभग 2.25 करोड़ रुपये की लागत से दी गई थी, जिसका निर्माण अब पूर्ण हो चुका है। हालांकि, बड़गांव से लाइन कार्य अधूरा होने के कारण इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।अधिकारियों के अनुसार, इस 33 केवी लाइन के पूर्ण होते ही बड़सिंगी, मैथा-खारी, भावसा, एकझिरा, चिड़ियापानी, बोरगांव, संग्रामपुर, पिपरी सहित कई गांवों को स्थिर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इससे ट्रिपिंग और वोल्टेज उतार-चढ़ाव की समस्या भी काफी हद तक खत्म होगी।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, रेफर के दौरान रास्ते में गर्भवती की डिलीवरी, अस्पताल में हंगामा

  • burhanpur-archana-chitnis-electricity-voltage-issue-33kv-line-inspection
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना