नेपानगर वन क्षेत्र में 5 राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत मिले, वन विभाग में मचा हड़कंप

बुरहानपुर/राजू राठोड: जिले के नेपानगर उप वनमंडल अंतर्गत नावरा वन परिक्षेत्र की बीट क्रमांक 267 में एक साथ 5 राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग द्वारा तत्काल डॉक्टरों की विशेष टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने मृत मोरों का पोस्टमार्टम किया।

इस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसडीओ की मौजूदगी में सभी मोरों का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के बाद वन विभाग लगातार पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मोरों की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विसरा सैंपल सागर स्थित लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मोरों की मौत किसी बीमारी, जहरीले पदार्थ या अन्य किसी कारण से हुई है।

फिलहाल घटना के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है और पूरे वन क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अन्य वन्यजीव को नुकसान न पहुंचे और मामले की सही वजह सामने लाई जा सके।

  • burhanpur-burhanpur-nepanagar-5-peacocks-found-dead-forest-department-investigation
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया