गुना बायपास पर दर्दनाक हादसा; अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

गुना/गौरव शर्मा: जिले के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-46 पर जिज्जी की पंचायत और एकलव्य छात्रावास के पास गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। ब्रांडवाणी को मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी।

यह हादसा इतना भीषण था कि महिला वाहन के पहियों के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इस हादसे के बाद पुलिस ने महिला की पहचान के प्रयास शुरू किए।

इस हादसे के बाद आसपास के गांवों और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी जुटाने के बाद शाम को मृत महिला की पहचान सहाय के तलैया मोहल्ला निवासी मनोरमा शर्मा (45) पत्नी विकास शर्मा के रूप में हुई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मिली जानकारी के अनुसार, महिला का अपनी बेटी से विवाद हुआ था । जिसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गई थी। पुलिस के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि महिला अचानक बायपास पर पहुंची और ट्रक के सामने आ गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • guna-guna-bypass-road-accident-woman-dies-highway
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना