
छतरपुर/अमित अवस्थी: जिले के लवकुशनगर अनुभाग में एसडीएम आयुष जैन एवं एसडीओपी नवीन दुबे ने प्रशासनिक और पुलिस टीम के साथ संचालित पटाखा कारखानों, मैगजीनों और भंडारण स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और शासन द्वारा निर्धारित मानकों के पालन की जांच की।
अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि सभी व्यवस्थाएं शासन के निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप बनाए रखें।
साथ ही पटाखों के निर्माण और भंडारण के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
छतरपुर प्रशासन द्वारा किए गए इस निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में संचालित पटाखा इकाइयों में सुरक्षा मानकों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना और संभावित हादसों की रोकथाम करना है।
- chatarpur-lavkushnagar-firecracker-factory-inspection-safety-check










