बुरहानपुर: ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर कांग्रेस का प्रदर्शन, किसानों के मुआवजे की मांग

बुरहानपुर | राजू सिंह राठौड़:  बुरहानपुर जिले में हाल ही में हुई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद होने के बाद अब मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष और पूर्व विधायक रविंद्र महाजन के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि प्राकृतिक आपदा के कारण जिले में केला, मक्का, तरबूज सहित कई रबी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई किसानों की खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बुरहानपुर की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है और यहां केला तथा मक्का प्रमुख फसलें हैं। ऐसे में फसल नुकसान के बाद किसानों की आजीविका पर संकट गहरा गया है। इसके बावजूद अभी तक प्रभावित किसानों को राहत राशि नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ रही है।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि जल्द सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा और राहत राशि दी जाए। साथ ही नागझरी जलाशय परियोजना में अधिग्रहित भूमि के किसानों को लंबित मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो आंदोलन किया जाएगा।

किसान मुरलीधर महाजन ने बताया कि फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि खेतों की दोबारा तैयारी के लिए भी पैसे नहीं हैं और यदि राहत नहीं मिली तो किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर होगें।

यह भी पढ़े: मैहर सिविल अस्पताल में स्थाई सिविल सर्जन और CMHO नियुक्ति की मांग तेज

  • Burhanpur Congress protests against crop damage due to hailstorm demands compensation for farmers
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना