बुरहानपुर शिक्षा मोर्चा की बैठक: शिक्षक पात्रता परीक्षा और वरिष्ठता के मुद्दों पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति तैयार

बुरहानपुर: संयुक्त शिक्षा मोर्चा जिला बुरहानपुर की आगामी प्रदेश स्तरीय आंदोलन की रणनीति को लेकर कृषि उपज मंडी समिति परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भर में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) और वरिष्ठता से जुड़े मुद्दों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रांतीय संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित, अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशफाक खान, अजेक्स के राजेश साल्वे, नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के जिला अध्यक्ष अनिल बाविस्कर, जिला संयोजक बृजेश राठौर, ट्राइबल वेलफेयर के शैलेंद्र साठे, उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सैयद शहजाद अली, नेशनल मूवमेंट के महासचिव अनिल सातव, अपेक्स के नईमउररहमान तथा मंडी कर्मचारी महासंघ के सदानंद कापसे सहित कई शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा और प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता लागू करने के मुद्दे पर प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार 8 अप्रैल को जिला स्तर पर वाहन रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा जाएगा, 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित होगा और 18 अप्रैल को भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रदेशभर से शिक्षक-शिक्षिकाएं जुटकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे।बैठक में वक्ताओं ने शिक्षा अधिनियम 2009 को वापस लेने और प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता लागू करने की मांग की। इस दौरान शिक्षकों ने “शिक्षक पात्रता परीक्षा वापस लो” और “प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता लागू करो” जैसे नारे भी लगाए।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: नेपा लिमिटेड के पुनरोत्थान के लिए केंद्र सरकार सक्रिय, कर्मचारियों के वेतन के लिए ₹33.54 करोड़ की मांग

 

  • burhanpur-education-front-strategy-statewide-movement-teacher-eligibility-issues
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    अपहरण की झूठी कहानी रच 2 लाख की फिरौती मांगने का मामला, अंतिम फरार आरोपी सुनील कुर्मी गिरफ्तार

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: देवरी थाना क्षेत्र में युवक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर