इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 महिलाएं घायल

बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: बुरहानपुर जिले में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बुधवार को एक सड़क हादसे में ऑटो सवार छह महिलाएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात बड़े वाहन ने पीछे से ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार महिलाएं घायल हो गईं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई

बताया जा रहा है कि सभी घायल महिलाएं शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मेहताखेड़ी की रहने वाली हैं और किसी काम से ऑटो में सवार होकर जा रही थीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सभी घायलों का इलाज जारी

सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल, बुरहानपुर पहुंचाया। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल किसी की हालत गंभीर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मामले की जांच शुरू

पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान और उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: दतिया: दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर टिकीं सियासी निगाहें, प्रत्याशी चयन को लेकर बढ़ी हलचल

  • burhanpur-indore-ichhapur-highway-auto-accident-6-women-injured
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना